Wednesday, March 19, 2025
CHATTISGARHकोरबा न्यूज़

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुईं : जया किशोरी 

राहुल वर्मा-कोरबा/आकाशवाणी.इन 

शहर में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। इस राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद और जया किशोरी भी शामिल हुए। 6 जिलों की पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है। मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी 8 जून से ही शुरू हो चुकी है। 6 जिलों का पुलिस बल यहां सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही। आज प्राण-प्रतिष्ठा की पूजा विधि-विधान से संपन्न हुई। इसी के साथ ही महाभंडारे का भी आयोजन किया गया। महिलाओं की एक विशाल कलश यात्रा का भी आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। आज शाम को 5:00 बजे से डी.डी.एम. रोड स्थित राम दरबार परिसर में ही जयाकिशोरी की सभा होगी। कार्यक्रम में हजारों की भीड़ आने की संभावना है। जिसके लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम में पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। कुसमुंडा की तरफ से आने वाले लोगों के लिए मल्टी लेवल पार्किंग में व्यवस्था की गयी है। डी.डी.एम. रोड के दोनों तरफ बैरिकेड लगाकर यहां वाहनों के प्रवेश को रोका गया है. पुलिस ने 1 रूट चार्ट भी जारी किया है।