Saturday, March 22, 2025
कोरबा न्यूज़खेल

कोरबा के खिलाडियो ने 5 स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

कोरबा/ आकाशवाणी.इन

नेपाल में आयोजित SBKF अंतराष्ट्रीय चैंपियनशिप 2022 खेल स्पर्धा में कोरबा जिले के पांच खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए पाँच स्वर्ण पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रौशन करते हुए एक नया इतिहास रचा है.

SBKF छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष दीपक प्रसाद ने बताया की SBKF अंतराष्ट्रीय चैंपियनशिप 2022 जो की 16 नवंबर से 19 नवंबर तक पोखरा नेपाल में आयोजित था। जिसमे छत्तीसगढ़ से 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया इस आयोजन में अलग अलग खेलो में भारत, नेपाल, बंगलादेश, और श्रीलंका के 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ कोरबा के 5 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए किकबॉक्सिंग में 4 और बॉक्सिंग में 01 स्वर्ण पदक हासिल किए वहीँ पूरे छत्तीसगढ़ को कुल 16 पदक प्राप्त हुआ जिसमे 10 स्वर्ण पदक और 3 रजत पदक 3 कास्य पदक प्राप्त हुआ। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शहर और राज्य में खुशी की लहर है कोरबा जिले से अजीत कुमार शर्मा – 85 कि. ग्रा, महेश देवांगन – 80 कि. ग्रा, राजेंद्र निर्मलकर – 60 कि. ग्रा, सत्येंद्र पटेल – 65 कि.ग्रा और बॉक्सिंग में राजेश कुमार – 65 कि.ग्रा, ने स्वर्ण पदक अपने नाम करते हुए जिले सहित प्रदेश का मान बढ़ाया है.

इस उपलब्धि पर जिला अध्यक्ष (डी. एम. सी) विकास झा, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत, सह सचिव राजेश मिश्रा, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी प्यारे लाल चौधरी, आर.के.पांडेय, सहायक खेल अधिकारी के.आर.टंडन, हॉकी कोच गोपाल दास महंत, धनराज निर्मलकर, महेंद्र पटेल, नैतिक दास, महेंद्र चंद्रा, शहर के खेल अधिकारी एवम खेल संघों ने खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं एवम बधाई दी.