Wednesday, March 19, 2025
Administrationकोरबा न्यूज़

निर्वाचन 2023 हेतु गठित लेखा टीम का संशोधित आदेश जारी

आकाशवाणी.इन

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु लेखा टीम का गठन किया है जिसके अंतर्गत विधानसभा-20 रामपुर हेतु निशांत कुमार पाण्डेय लेखाधिकारी जिला पंचायत कोरबा को नोडल लेखाधिकारी नियुक्त किया गया हैं। इसी प्रकार सहायक अधिकारी/कर्मचारी के रूप में सुरेश चंद्र पटेल लेखापाल सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा सहायक ग्रेड-2 कार्यालय वनमण्डलाधिकारी कोरबा, शैलेन्द्र सिंह गोंड़ डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कार्यपालन अभियंता विद्युत वितरण कंपनी कोरबा एवं आशीष सिदार भृत्य कार्यालय उप संचालक कृषि कोरबा को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विधानसभा-21 कोरबा हेतु सुश्री नीता बिल्थरे वरिष्ठ सहायक लेखाअधिकारी कार्यालय प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कोरबा को नोडल लेखाधिकारी एवं सहायक अधिकारी/कर्मचारी के रूप में अशोक कुमार देशमुख लेखापाल कार्यालय नगर पालिक निगम कोरबा, विजय कुमार साहू लेखापाल छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल कोरबा, मुकुंद कड़वे डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कार्यालय राजीव गांधी शिक्षा मिशन कोरबा एवं गैतराम कर्ष भृत्य कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा नियुक्त किया गया हैं। विधानसभा-22 कटघोरा हेतु रामायण सिंह कंवर लेखाधिकारी कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कोरबा को नोडल लेखाधिकारी एवं सहायक अधिकारी कर्मचारी सुखदेव प्रसाद साहू लेखापाल कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कोरबा, रामकुमार मिश्रा लेखापाल कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा, लकेश्वर सिंह गोंड़ डाटा एन्ट्री ऑपरेटर अधीक्षण अभियंता सीएसईबी वृत्त कोरबा एवं जहानी सिंह राठिया भृत्य उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कोरबा। विधानसभा-23 पाली-तानाखार हेतु तोष कुमार श्रीवास वरिष्ठ लेखाधिकारी कार्यपालन अभियंता हसदेव बराज जल प्रबंध संभाग रामपुर कोरबा को नोडल लेखाधिकारी एवं मान सिंह नायक लेखापाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमुण्डा, इन्द्रपाल सिंह करपे लेखापाल शासकीय उच्च माध्यमिक शाला घुडदेवा, संजय राठौर डाटा एन्ट्री ऑपरेटर मुख्य अभियंता (उत्पादन) सीएसईबी पश्चिम एवं धनेश राम बारले भृत्य कार्यालय कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग कोरबा संभाग को नियुक्त किया गया है.