Saturday, March 22, 2025
छत्तीसगढ़ न्यूज़

ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

बलौदाबाजार-भाटापारा/ आकाशवाणी.इन

पुलिस को ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपियों को लेकर बड़ी सफलता मिली है। झारखंड राज्य के गिरोह के 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस ने बताया कि आरोपी खुद को बैंक का अधिकारी बताकर घटना को अंजाम दे रहे थे। दोनों आरोपी मोबाइल फोन पर जानकारी मांगते हुए ओटीपी नंबर हासिल कर रकम निकाल रहे थे.

 अब तक 1,10,000 रूपए फर्जी तरीके से आरोपियों द्वारा निकाली गई है। थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने झारखंड राज्य में कैंप कर आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों की गिरफ्तारी में झारखंड, जिला देवघर के थाना पथरौल पुलिस स्टाफ का भी सहयोग रहा है। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र कुमार दास देवघर झारखंड और सुभाष कुमार देवघर झारखंड के रहने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है.