Tuesday, March 18, 2025
CHATTISGARHRahul Vermaआकाशवाणी.इनकोरबा न्यूज़

कोतवाली थाना में पदस्थ​​​​​ सहायक उपनिरीक्षक को किया गया बर्खास्त

आकाशवाणी.इन

बिना जानकारी 2 साल अनुपस्थित रहने का आरोप

कोरबा, कोरबा जिले में सेवारत सहायक उपनिरीक्षक को गैर जिम्मेदारी का प्रदर्शन करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया हैं। आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की लंबे समय तक अनुपस्थित रहने और विभागीय जांच पूरी होने के बाद पुलिस विभाग से हमेशा के लिए मुक्त कर दिया गया हैं।

जानकारी के अनुसार 2 साल से भी अधिक समय से सहायक उपनिरीक्षक पुलिस की ड्यूटी करने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थे। वे लगातार ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने लगे थे। जिसके बाद उच्च अधिकारियों की इस बात की जानकारी लगी। मामला सामने आने के बाद इसकी विभागीय जांच कराई गई।

कोरबा के नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का ने बताया कि कोतवाली थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक पिछले 2 साल से अधिक समय से अनुपस्थित थे, जिसकी विभागीय जांच की गई। जांच के बाद पुलिस महानिरीक्षक के आदेश के बाद उनको बर्खास्त कर दिया गया है।

बताया जा रहा हैं की कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल और फिर प्रमोशन होने पर सहायक उपनिरीक्षक के पद पर काम करने के साथ ही उनका अलग-अलग कारणों से विवादों से नाता रहा है। उनके खिलाफ कई बार विभागीय शिकायत हुई है। उन्होंने भी अपने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की है। वे शुरू से ही शिकवा-शिकायत को लेकर वे चर्चा में रहे हैं।

जानकारी के अनुसार पूर्व सहायक उपनिरीक्षक जिले के अलग-अलग थाना चौकियों में अपनी सेवाएं देते आ रहे थे। अभी हाल ही में कोतवाली थाना में पदस्थ थे। अचानक बिना सूचना के काफी लंबे समय तक अनुपस्थित होने के कारण उनके खिलाफ इस तरह की कार्यवाही की गई हैं