जिले के साथ पूरे प्रदेश में होगा सबका साथ सबका विकास… ये है मंत्री लखन🪷का विश्वाश…
आकाशवाणी.इन
शहर विधायक लखनलाल देवांगन ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद कहा कि पूरे प्रदेश का बेहतर विकास के लिए काम करेंगे। कोरबा शहर की सबसे बड़ी समस्या सड़क, यातायात और राखड़ की है। इसका समाधान करना पहली प्राथमिकता होगी.
इसके साथ ही वाडों में मूलभूत सुविधाएं सड़क, नाली, पेयजल की सुविधा बेहतर तरीके से मिले, इस पर भी विशेष ध्यान रहेगा। मंत्री बनने के बाद देवांगन 23 दिसंबर को कोरबा पहुंच रहे हैं। उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। देवांगन ने मंत्री जयसिंह अग्रवाल को रिकॉर्ड मतों से पराजित कर जीत हासिल की है। इसके बाद से ही उनके मंत्री बनने की चर्चा थी.
गुरुवार शाम को जैसे ही देवांगन के मंत्री बनने की घोषणा हुई, तो समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। उनके समर्थक सुबह ही रायपुर रवाना हो गए थे। शुक्रवार को उनके घर में खुशी का माहौल रहा। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद श्री देवांगन ने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के साथ ही कोरबा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ ही संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा. मंत्री देवांगन आज दोपहर 12:30 बजे पाली पहुंचेंगे. और कोरबा पहुंचते हुए रास्ते भर में जिले के कार्यकर्ता और आम जनता उनका जोरदार स्वागत करेंगे.
भाजपा की लोकसभा पर नजर, दो मंत्री बनाए गए हैं
भाजपा की कोरबा लोकसभा पर भी नजर है। यहां से अभी कांग्रेस की ज्योत्सना महंत सांसद हैं। यहां जीत हार का फैसला बहुत कम वोटों से होता रहा है। इसी वजह से गृह मंत्री अमित शाह पहले भी यहां आम सभा ले चुके हैं। कोरबा लोकसभा से लखन लाल देवांगन के साथ ही कोरिया से श्याम बिहारी जायसवाल को भी मंत्री बनाया गया है। दो मंत्री बनने से भाजपा इस बार जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकेगी.
