Wednesday, March 19, 2025
CHATTISGARHRahul Vermaआकाशवाणी.इनरायपुर

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग तय, CM विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में राज्यपाल को भेजी लिस्ट; साइन कर GAD भेजी गई

आकाशवाणी.इन

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा तय हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट गवर्नर हाउस भेजी थी। राज्यपाल ने लिस्ट में साइन कर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को भिजवा दिया है। संभवत: देर शाम या शनिवार तक विभागों की घोषणा की जा सकती है।

प्रदेश में मंत्रियों के शपथ ग्रहण को 8 दिन बाद भी विभागों के बंटवारे का इंतजार है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रख सकते हैं। पिछले 20 सालों से यह विभाग मुख्यमंत्री के पास ही रहा है। वहीं डिप्टी CM अरुण साव को गृह और डिप्टी CM विजय शर्मा को ऊर्जा दिया गया है।

साय कैबिनेट में किसी क्या जिम्मेदारी दी गई है, इसका अंतिम फैसला दिल्ली में ही हुआ है। गृहमंत्री अमित शाह इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। इसे लेकर शपथ ग्रहण के अगले दिन 23 दिसंबर को CM साय ने PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।