Thursday, March 20, 2025
CHATTISGARHRahul Vermaआकाशवाणी.इनबलोदा बाजार

CG News :कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्र करहीभदर का निरीक्षण

आकाशवाणी.इन

धान बिक्री के लिए पहुँचे कृषकों को पौधा भेंटकर किया सम्मान

बालोद, कलेक्टर कुुलदीप शर्मा ने आज जिले के बालोद विकासखण्ड के धान खरीदी केंद्र करहीभदर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से धान खरीदी केंद्र करहीभदर में अब तक खरीदे गए कुल धान की मात्रा एवं धान के उठाव के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर श्री शर्मा ने अपने धान की बिक्री हेतु धान खरीदी केंद्र में पहुँचे बुजुर्ग कृषक बालक धनकर एवं महिला कृषक श्रीमती निर्मला बाई सहित अन्य कृषकों को पौधा भेंटकर सम्मान भी किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम मुजगहन के बुजुर्ग बालक धनकर से बातचीत कर उनका हाल-चाल भी जाना।

श्री शर्मा ने किसानों को बताया कि इस वर्ष राज्य सरकार के द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रुपये की दर से धान की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित कृषकों से धान बिक्री की राशि मिलने की अवधि के संबंध में भी जानकारी ली। कृषकों ने बताया कि उन्हें समय पर धान बिक्री की राशि प्राप्त हो रही है। श्री शर्मा ने किसानों से धान खरीदी से मिलने वाली राशि के उपयोग तथा वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 के लंबित धान बोनस राशि प्राप्त होने के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों से धान खरीदी केंद्रों के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने धान खरीदी केंद्र के बेहतर व्यवस्था की सराहना की।

इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने धान खरीदी केंद्र के व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। इसके अंतर्गत उन्होंने बारदानोें के अवलोकन के अलावा नवीन मापक यंत्र से खरीदे गए धान की गुणवत्ता की भी जाँच की। जाँच के दौरान धान की गुणवत्ता सही पाया गया। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला खाद्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।