Wednesday, March 19, 2025
NATIONAL NEWSआकाशवाणी.इन

कल्पना सोरेन बनेंगी झारखंड की नई मुख्यमंत्री ?

आकाशवाणी.इन

रांची, बिहार के बाद अब झारखंड में सियासत का कोलाहल जारी है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ सकते हैं और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री का पद संभाल सकती हैं। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया गया है कि हेमंत सोरेन निजी कार्य से दिल्ली गए थे, उनके बारे में तरह-तरह की अफवाहें उड़ाई गई।

इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आखिरकार मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए जहां उन्होंने राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की। पिछले कई घंटों तक उनके पते और ठिकाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। बाद में रांची स्थित अपने आधिकारिक आवास पहुंचे और बैठक में हिस्सा लिया।