बालको टाऊनशिप की विभिन्न समस्यों को लेकर बालको नगर प्रशासन प्रमुख को सौंपा ज्ञापन
कोरबा/ आकाशवाणी.इन
भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल द्वारा बालको की विभिन्न समस्याओं को लेकर बालको नगर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जिसमे बालको के प्रदेश कार्यसमिती सदस्य-सत्येन्द्र दुबे, मंडल महामंत्री/पार्षद लोकेश चौहान, महामंत्री-शैलेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से आरोप लगाते हुए बताया कि, बालको में नया विस्तार परियोजना हेतु 10 हजार करोड़ से भी ज्यादा पैसा लगया जा रहा है परन्तु बालको टाऊनशिप के विकास हेतु उनके पास पैसा नही है.
आगे कहा गया कि बालको नगर प्रशासन के अधिकारी बजट नही होने का हवाला देते है, बालको कर्मचारी जर्जर आवास में रहने मज़बूर है यंहा तक कि बालको के होने वाली संस्कृति कार्यक्रम, खेलकूद कार्यक्रम के लिए भी उनके पास पैसे नही है। आसपास के क्षेत्रों में बालको कोई विकास कार्य नही कर रहा है। चारो तरफ गंदगी का आलम है.
इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाप्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येन्द्र दूबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय पांडेय, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य/पार्षद-लोकेश चौहान, महामंत्री-शैलेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष-शशि चंद्रा, भाजपा नेता-घनस्याम पटेल, संपत यादव, ईश्वर साहू, भगत विश्वकर्मा, लखन चंद्रा, सत्येन्द्र तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य मंदाकिनी त्रिपाठी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रेणुझा, महेष्वरी गोस्वामी, ज्योति परिहार, रेणु प्रसाद, हेमलता निर्मलकर, शशि महन्त उपस्थित रहे.
