Monday, April 21, 2025
CHATTISGARHRahul Vermaआकाशवाणी.इनकोरबा न्यूज़

KORBA NEWS: शादी का झांसा देकर ट्रांसजेंडर का शारीरिक शोषण, पति-पत्नी बनकर रह रहे थे दोनों; विवाह से इंकार कर हुआ लापता

आकाशवाणी.इन

कोरबा, जिले में शादी का झांसा देकर एक ट्रांसजेंडर का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। रायपुर में दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते थे। युवक ने घर बनाने के लिए लाखों रुपए भी लिए। अब विवाह से इंकार कर लापता हो गया है। जिसकी शिकायत बालको थाने में की गई है।

ट्रांसजेंडर ने बताया कि, बिलाईगढ़ के मड़वाघाट गांव निवासी पीतांबर बंजारे और वो दोनों एक साथ रहते थे। रायपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दोनों पति-पत्नी के रूप में रहते थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध था और पारिवारिक जीवन जी रहे थे।

इस दौरान पीतांबर ने उसे घर बनाने के लिए पैसे भी मांगे, तब उसने अपने सोने-चांदी के जेवरात और कैश समेत लाखों रुपए दिए थे। घर बनने के बाद दोनों कोरबा में काम करने आ गए। एक निजी कंपनी में काम कर रहे थे। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो इंकार कर दिया।

अब अचानक कहीं लापता हो गया है। ट्रांसजेंडर उसके गृहग्राम भी पहुंच गई। उसके परिजनों को आपबीती बताई, परिजनों ने उसे ही डांट फटकार कर भगा दिया। जिसके बाद ट्रांसजेंडर ने बालको थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

कोरबा एएसपी नेहा वर्मा ने बताया कि, दोनों के बीच संबंध थे। शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और ठगी करने की शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।