Monday, March 31, 2025
कोरबा न्यूज़शोक समाचार

अधिवक्ता सौरभ सिन्हा का दिल्ली के अस्पताल में हुआ निधन

कोरबा/ आकाशवाणी.इन

कोरबा जिले में निवासरत एवं एसईसीएल के प्रसिद्ध श्रमिक नेता रहे स्व. बी.एन.पी. सिन्हा के पुत्र अधिवक्ता सौरव सिन्हा उम्र लगभग 53 वर्ष का आकस्मिक निधन दिल्ली में हो गया है.
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सौरव सिन्हा के बारे में बताया जा रहा है कि पिछले दिनों तबियत खराब होने पर दिल्ली के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। अधिवक्ता सौरव सिन्हा का कोरबा से भी गहरा लगाव था व न्यायालय संबंधी कार्यों से आना-जाना होता रहता था। वे कांग्रेस लीगल सेल से भी जुड़े थे। उनके निधन की खबर से शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। वे अपने पीछे पत्नी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से पुरे शहर में शोक व्याप्त हैं.