आकाशवाणी.इन
कोरबा, 13 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की प्रतिभाशाली कथक नृत्यांगना इशिता कश्यप ने अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय नृत्य-संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जिले सहित पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में मिली इस बड़ी सफलता से कला प्रेमियों में खुशी की लहर है.
भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक को समर्पित प्रतिष्ठित संस्था कृष्ण प्रिया कथक केंद्र, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) एवं अमावा राम मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में श्रीराम ऑडिटोरियम, अयोध्या में “रामार्चन महोत्सव” का आयोजन किया गया था। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से आए चुनिंदा कलाकारों ने कथक, लोक नृत्य, गायन एवं अन्य शास्त्रीय विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
कथक नृत्य प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहीं इशिता कश्यप ने अपनी दमदार प्रस्तुति से सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया। सधे हुए पैरों की थाप, प्रभावशाली हस्त-मुद्राएं और भावपूर्ण अभिनय के साथ विभिन्न लयों में किए गए 150 से अधिक चक्कर निर्णायक मंडल और दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। उनकी प्रस्तुति को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए उन्हें प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
इस महोत्सव की निदेशक एवं संस्थापक श्रीमती उपासना तिवारी रहीं। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित कथक आचार्य और विद्वान कलाकारों की उपस्थिति रही, जिनमें पंडित कृष्ण मोहन महाराज (सुपुत्र कथकाचार्य पंडित शंभू महाराज) तथा दिल्ली कथक केंद्र की वरिष्ठ प्रोफेसर मीनू घारू प्रमुख रूप से शामिल थीं। इसके अलावा पंकज कुमार झा (प्रबंधक, अमावा मंदिर), महंत साधनानंद (पीठाधीश्वर, सनकादिक आश्रम) एवं डॉ. संजीव (निदेशक, राम कथा संग्रहालय) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे.
उल्लेखनीय है कि इशिता कश्यप बचपन से ही कथक नृत्य में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। वे अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। दुबई और मलेशिया में भी उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही वे भारत के विभिन्न राज्यों में अपनी कला का प्रदर्शन कर शास्त्रीय नृत्य के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं.
इशिता को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति भी प्रदान की जा रही है, जो उनके नृत्य प्रशिक्षण और भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियों के लिए एक बड़ा संबल है.
वर्तमान में इशिता केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी क्रमांक-2, कोरबा में कक्षा सातवीं की छात्रा हैं। उनके पिता रघुनंदन कश्यप और माता अनीता कश्यप ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए गर्व महसूस किया है। कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ से इशिता को बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं.
Hey everyone, I’ve been trying ok9aacom, and I’m really impressed with their customer support, super responsive. The variety of games kept me entertained for hours! Worth checking out: ok9aacom
Gotta say, nh888 is growing on me. The user interface is actually pretty clean, and I haven’t had any issues with lag or glitches. They’ve got a good selection of slots. Definitely worth a shout if you’re looking for a new place to spin: nh888.
Gave vn888com a spin. The registration process was a bit clunky, but once I got in, the site was alright. Their bonuses were a little confusing at first, make sure to read the terms and conditions. Decent enough selection of games, though. Give them a look, but read the fine print: vn888com.