आकाशवाणी.इन
कोरबा, 15 जनवरी 2026/ मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा घंटाघर ओपन थियेटर में भव्य सामुदायिक पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही और पूरे परिसर में उत्साह व उल्लास का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य महापौर परिषद हितानन्द अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद पंकज देवांगन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं जेसीआई सदस्यों द्वारा गुब्बारे उड़ाकर किया गया.
आयोजन के दौरान बच्चों एवं नागरिकों को निःशुल्क पतंग और मांझा वितरित किया गया। मधुर संगीत के बीच प्रतिभागियों ने पतंगबाजी का भरपूर आनंद लिया। साथ ही चित्रकला एवं रंगभरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उमंग स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जेसीरेट टीम द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। अतिथियों ने स्वयं बच्चों को पतंग-मांझा एवं नागरिकों को प्रसाद वितरित किया.
मुख्य अतिथि हितानन्द अग्रवाल ने जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यों की सराहना की। इस आयोजन को सफल बनाने में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का सहयोग उल्लेखनीय रहा। कार्यक्रम के निदेशक जेसी रोहित असरानी तथा सह-निदेशक जेसी विवेक अग्रवाल और आदित्य अग्रवाल रहे.
इस अवसर पर जेसीआई के पूर्व अध्यक्षगण, अध्यक्ष 2026 जेसी सी.ए. त्रिलोकी नाथ बजाज, समन्वयक जेसी सी.ए. आशीष अग्रवाल, जेसी उत्कर्ष अग्रवाल, जेसीआई लीजेंड चेयरमैन रामकुमार सोनी, जेसीरेट चेयरपर्सन अंशु अग्रवाल सहित पूरा जेसीआई परिवार उपस्थित रहा। जानकारी संस्था के सचिव निश्चल टमकोरिया ने दी.
Okay, so v88vin – Gave it a shot because why not! Seems like a good option. Check out what they’ve got to offer! Click here to discover v88vin
Been playing 33vin for a while now and I’m pretty impressed with the variety of games they offer. There’s always something new to try! Site is secure, too, which is a big plus in my book. Check it out: 33vin
Hey gamers, wanted to share my experience with lc88win. I’ve been playing here for a bit and the payouts have been legit. Plus, the variety of games keeps things interesting. Check them out at lc88win.