Home छत्तीसगढ़ सजग कोरबा सतर्क कोरबा अभियान : यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस...

सजग कोरबा सतर्क कोरबा अभियान : यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

11
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 25 मई 2026/ जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले के सभी थाना-चौकी और यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों ने विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की.

एक दिवसीय अभियान के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 104 मामलों में चालानी कार्रवाई की गई, जिसमें 53 हजार 400 रुपये का समंस शुल्क वसूला गया। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 19 वाहन चालकों के खिलाफ धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इसके लिए शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा शराब या अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं। पुलिस ने हेलमेट, सीट बेल्ट और आवश्यक दस्तावेजों के उपयोग को भी अनिवार्य बताते हुए लोगों से जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here