Home छत्तीसगढ़ एक्शन में खनिज विभाग : अवैध खनन – परिवहन पर बड़ी कार्रवाई,...

एक्शन में खनिज विभाग : अवैध खनन – परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, दूसरे दिन 16 वाहन-मशीनें जप्त

12
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 25 मई 2026/ जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई की गई। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार की गई कार्रवाई में विभागीय टीम ने 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर और 1 टीपर सहित कुल 16 वाहन एवं मशीनों को जप्त किया.

खनिज विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण और जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बरमपुर क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जबकि सर्वमंगला चौकी क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे दो हाइवा जप्त कर चौकी अभिरक्षा में रखे गए। राताखार में मिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक टीपर पर भी कार्रवाई की गई.

जरहा जेल बरमपुर क्षेत्र में बिना वैधानिक अनुमति बसाहट समतलीकरण कार्य के लिए मिट्टी उत्खनन और परिवहन किए जाने का मामला सामने आने पर मौके पर मौजूद चार चैन माउंटेन को जप्त कर सील किया गया.

इसी तरह गेवरा बस्ती क्षेत्र में मुरुम का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर दो ट्रैक्टरों को जप्त कर कुसमुंडा थाना अभिरक्षा में रखा गया। नरईबोध में ईंट भट्ठे से ईंट का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर तथा इंदलभाटा तरदा क्षेत्र में मिट्टी का अवैध परिवहन करते एक अन्य ट्रैक्टर को भी जप्त किया गया.

उरगा क्षेत्र में मिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामले में एक चैन माउंटेन और तीन हाइवा को कार्रवाई करते हुए सील किया गया। सभी जप्त वाहन एवं मशीनों को नियमानुसार संबंधित पुलिस थानों और खनिज जांच चौकियों में सुरक्षा अभिरक्षा में रखा गया है.

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और राजस्व क्षति रोकने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here