Home छत्तीसगढ़ Breaking korba : HP शिवा सर्विस स्टेशन और इंडियन ऑयल पंप में...

Breaking korba : HP शिवा सर्विस स्टेशन और इंडियन ऑयल पंप में रविवार शाम से डीजल – पेट्रोल की सप्लाई पूरी तरह ठप, त्राहि त्राहि कर रही आम जनता…

8
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 25 मई 2026/ स्थानीय शिवा सर्विस स्टेशन में रविवार शाम से डीजल और पेट्रोल की सप्लाई पूरी तरह ठप होने के कारण जनता में भारी त्राहि-त्राहि मची हुई है.

नईंधन की किल्लत से परेशान वाहन चालक बूंद-बूंद पेट्रोल के लिए भटकने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर, राहत की बड़ी खबर पास ही स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से आ रही है, जहां आज दोपहर 11:30 बजे 10-10 हजार लीटर डीजल और पेट्रोल का नया स्टॉक पहुंच चुका है.


स्टॉक आने की खबर मिलते ही इंडियन ऑयल पंप पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग अपनी गाड़ियों में ईंधन भराने के लिए लंबी लाइनों में खड़े हैं। शिवा सर्विस स्टेशन पर मचे हाहाकार के बीच इस नजदीकी पंप पर स्टॉक का पहुंचना जनता के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है, हालांकि भारी भीड़ को नियंत्रित करने में पंप प्रबंधन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here