आकाशवाणी.इन
कोरबा। थाना कोतवाली क्षेत्र के पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में हुई चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया एल्यूमिनियम फ्रेम और वारदात में इस्तेमाल लोहे का सब्बल बरामद किया गया है.
पुलिस के अनुसार महाविद्यालय की इमारत में प्रवेश कर अज्ञात आरोपियों ने पुरानी इस्तेमाल की हुई एल्यूमिनियम की खिड़कियां चोरी कर ली थीं। दोनों मामलों में अपराध क्रमांक 685/2026 एवं 687/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की.
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ और विवेचना में तीनों की दोनों चोरी की घटनाओं में संलिप्तता सामने आई। उनकी निशानदेही पर चोरी का एल्यूमिनियम फ्रेम तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल जब्त किया गया.
गिरफ्तार आरोपियों में सागर कश्यप (22), पिता स्व. ललन कश्यप, निवासी मुड़ापार महंत मोहल्ला, आकाश उरांव उर्फ टब्बरी (21), पिता बी.पी. उरांव, निवासी मुड़ापार साहू मोहल्ला और ईश्वर बंजारे (21), पिता रतन बंजारे, निवासी रामनगर दुर्गा पंडाल के पास, मानिकपुर क्षेत्र शामिल हैं.
पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(1) एवं 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है.
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि चोरी का सामान बिक्री के लिए रखे जाने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी के सामान के साथ दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान आवश्यकतानुसार गोपनीय रखी जाएगी.
Honestly one of the best experiences I have had online lately. The graphics are crisp and the bonuses are actually usable. Love idsemesta88.
I’ve tried many sites but this one has the best vibes. The games are fair and the payouts are quick. Loving my time at kr21casino so far!
I’ve been looking for a reliable way to access my account and this site is perfect. Everything loads fast and the login process is smooth. Highly recommend ta903login for a hassle-free experience!