आकाशवाणी.इन
सक्ती। अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सक्ती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को ऑनलाइन सट्टा खिलाते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, नगदी रकम, सट्टा-पट्टी और डॉट पेन सहित करीब ₹22 हजार का सट्टा लेखा बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ, सट्टा और नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है.
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पुरैना तालाब सक्ती की पचरी के पास एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप पर ऑनलाइन सट्टे के अंक लिखकर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगवा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर सट्टा खेलने वाले कुछ लोग मौके से भाग निकले, जबकि सट्टा खिला रहा व्यक्ति भी भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.
पूछताछ में आरोपी की पहचान अशोक श्रीवास (48), पिता भुनेश्वर श्रीवास, निवासी वार्ड क्रमांक 18, हटरी चौक, सक्ती के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से टेक्नो स्पार्क मोबाइल फोन मॉडल K15K, करीब ₹7,000 कीमत का, ₹1,780 नगद, राजधानी नाइट सट्टा-मटका की सट्टा-पट्टी तथा एक डॉट पेन बरामद किया गया। सट्टा-पट्टी में करीब ₹22,000 का सट्टा लेखा दर्ज मिला.
पुलिस ने आरोपी को सट्टा खेलने-खिलाने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 एवं 7 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
सट्टेबाजों पर लगातार नजर
सक्ती पुलिस ने बताया कि अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पूर्व में जुआ-सट्टा प्रकरणों में शामिल रहे लोगों के रिकॉर्ड की समीक्षा के साथ उनकी गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ परेड एवं हाजिरी जैसी कार्रवाई भी की जाएगी.
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल न हों तथा इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अवैध सट्टा, जुआ एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी.
पुलिस का संदेश: “सट्टा खेलेंगे नहीं, सट्टा खिलाएंगे नहीं—सक्ती पुलिस की नजर से कोई नहीं बचेगा।”
The login process is super quick and hassle-free. I appreciate the security measures they have in place, it makes me feel safe while playing. Love it here at loginkratonbet
Really impressed with the rewards here. I had a great run yesterday and the payout process was surprisingly fast. Big thanks to brown777
I’ve tried a few sites but this one is definitely the smoothest. The payouts are fast and the games are top notch. Highly recommend bk8ph to anyone looking for a reliable spot.