आकाशवाणी.इन
मोबाइल फोन की दीवानगी किस कदर जानलेवा हो सकती है, इसकी खौफनाक तस्वीर महाराष्ट्र से सामने आई है। iPhone की ईएमआई चुकाने को लेकर जान देने की जिद कर रहे 19 वर्षीय बेटे को बचाने पिता आगे बढ़े। उन्होंने बेटे को चट्टान के किनारे से पीछे खींचने के लिए हाथ पकड़ा, लेकिन संघर्ष में दोनों का संतुलन बिगड़ गया और बाप-बेटे एक साथ गहरी खाई में गिरे। आंखों के सामने पति और बेटे को मौत के मुंह में जाता देख बदहवास मां ने भी उसी पहाड़ी से छलांग लगा दी। महज एक फोन की किस्त ने पूरा परिवार उजाड़ दिया.
ईएमआई के लिए हुआ विवाद और तीन घंटे की रस्साकशी
यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना वालुज एमआईडीसी थाना क्षेत्र के तिसगांव स्थित खावड़ा पहाड़ी की है। जाल्टा फाटा निवासी 48 वर्षीय मुरलीधर चांदगुड़े का 19 वर्षीय बेटा कुणाल हाल ही में नया iPhone खरीद कर लाया था। पुलिस के मुताबिक फोन की किस्त भरने के लिए वह अपने पिता से पैसों की मांग कर रहा था। शुक्रवार सुबह इसी बात पर पिता से उसकी तीखी बहस हो गई। डांट खाने के बाद वह सुबह करीब दस बजे घर से निकलकर पहाड़ी की चोटी पर जा बैठा। सूचना मिलते ही माता-पिता, ग्रामीण, पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। जान देने पर उतारू बेटे को देखकर नीचे खड़ी मां हाथ जोड़कर मिन्नतें करती रही.
I Phone 15 प्रो का लालच भी जिद के आगे हारा
तिसगांव के पूर्व सरपंच संजय जाधव और अन्य ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक कुणाल को समझाकर नीचे उतारने की पूरी कोशिश की। लोगों ने उसे नया iPhone 15 प्रो तक खरीद कर देने का भरोसा दिलाया ताकि वह जिद छोड़ दे। सभी ने कहा कि वह अपनी मां की तरफ देखे और अपना पूरा भविष्य बर्बाद न करे। लेकिन डिप्रेशन से जूझ रहे कुणाल के सिर पर मौत की सनक सवार थी। उसने दो टूक जवाब दिया कि अब मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। दमकल की टीम ने सुरक्षा के लिए नीचे जाल बिछाने की कोशिश भी की, लेकिन वह चट्टान पर लगातार किनारे-किनारे अपनी जगह बदलता रहा.
पीछे खींचते वक्त बिगड़ा संतुलन, 500 फीट गहरी खाई में गिरे बाप-बेटे
दोपहर करीब एक बजे जब बातों से कोई हल नहीं निकला, तो बेबस पिता मुरलीधर खुद पहाड़ी पर बेटे के बिल्कुल करीब पहुंच गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रामेश्वर गाडे और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिता ने तेजी से हाथ बढ़ाकर कुणाल को पीछे खींचने की कोशिश की। लेकिन इसी छीना-झपटी में अचानक दोनों का संतुलन बिगड़ गया और एक साथ बाप-बेटे करीब पांच सौ फीट गहरी पत्थर की खदान में जा गिरे। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि वहां मौजूद पुलिस, दमकलकर्मियों और सैकड़ों लोगों की भीड़ को संभलने या कुछ भी करने का मौका ही नहीं मिला.
आंखों के सामने उजड़ा परिवार, सदमे में मां ने भी लगाई छलांग
इस पूरी घटना का सबसे खौफनाक और दर्दनाक हिस्सा अभी बाकी था। 42 वर्षीय संगीता, जो पिछले तीन घंटे से हाथ जोड़कर अपने बेटे की जिंदगी की भीख मांग रही थी, उसके सामने ही पलक झपकते उसका सुहाग और उसकी कोख उजड़ गई। अपने पति और जवान बेटे को सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरते देख संगीता के मुंह से तेज चीख निकल गई। इस भयानक मंजर ने उसे इस कदर गहरे सदमे में डाल दिया कि वह अपना आपा खो बैठी। बिना एक पल सोचे उस तड़पती मां ने भी उसी चट्टान से नीचे छलांग लगा दी। पुलिस ने खदान से तीनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.
Quick access and no fuss. I love that I can jump straight into my favorite games without any annoying glitches. Very reliable platform. 291jililogin
The daily rewards keep me coming back every single day. It is a great way to boost your balance while having fun. Visit logam88login for more.
The variety of options here is amazing. I spend hours exploring and I still find new things I like. Great experience so far. vnvk88