आकाशवाणी.इन
रायपुर, 26 अगस्त 2026/ रायपुर के चंगोरा भाठा इलाके में नाली में फंसी एक स्कॉर्पियो वाहन से पुलिस ने 54 किलो गांजा बरामद किया है। वाहन में सवार महिला और पुरुष स्कॉर्पियो को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर डी.डी. नगर पुलिस मौके पर पहुंची और गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अलग-अलग बोरियों और बैगों में गांजा मिला.
जानकारी के अनुसार, थाना डी.डी. नगर क्षेत्र के चंगोरा भाठा में एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर नाली में फंस गया था। वाहन में एक महिला और एक पुरुष सवार थे, जो वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। वाहन की गतिविधि संदिग्ध लगने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डी.डी. नगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में स्कॉर्पियो की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर अलग-अलग बोरियों और बैगों में कुल 54 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ.
पुलिस ने बरामद गांजे को जब्त करते हुए NDPS Act की धारा 20 के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। इसके साथ ही गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो वाहन को भी NDPS Act के तहत जब्त कर लिया गया है.
वाहन छोड़कर फरार हुए महिला और पुरुष की पहचान और पतासाजी के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है और उनकी गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों के परिवहन पर शिकंजा कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई मानी जा रही है.
Such a fun gaming experience. I love how they keep updating the games. If you are looking for action, ph200jili is the way to go.
Finally an app that does not lag during peak hours. The mobile experience is top notch and everything is so intuitive. Love using br5hbetapp on my phone while commuting.
The mobile experience is just perfect. I can play anywhere and anytime without any glitches. 4444winapp is a total game changer.