शराबबंदी करने भाजपा महिला एवं युवा मोर्चा के तत्वावधान में किया गया चक्काजाम
कोरबा/ आकाशवाणी.इन
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के सम्मिलित तत्वधान में प्रदेश के आव्हान पर 25 मई गुरुवार को आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक कोरबा प्रभारी सुनीति राठिया की उपस्थिति में संपन्न हुईं. जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शराब बंदी की मांग को लेकर टीपी नगर में चक्काजाम किया गया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शराब बंदी करने के अपने वायदे सरकार भूल गई है उनके किये वायदों को याद दिलाने चक्काजाम प्रदर्शन किया गया. आगे और भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा.
प्रदर्शन में जिसमें महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरण मरकाम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजू सिंह, मनोरमा शर्मा, ज्योति वर्मा, जिला मंत्री रेणुका राठिया, जिला महामंत्री संजू देवी राजपूत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी ज्योति गायत्री दास, जिला मंत्री हार बाई, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष स्वाति कश्यप, महामंत्री पुष्पकला साहू, कोरबा मंडल अध्यक्ष शीतला विश्वकर्मा, बालको मंडल अध्यक्ष अर्चना रूनिझा, उपाध्यक्ष रेणु प्रसाद, कटघोरा महामंत्री गायत्री श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, जिला सह प्रभारी रितेश अग्रवाल, महामंत्री नरेंद्र देवांगन, उपाध्यक्ष रंजू यादव, कोषाध्यक्ष गोलू पांडे/ बृजेश यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष राम अवतार पटेल, दिनेश सेन, सुभाष राठौर, जिला मंत्री वैभव शर्मा, दिन दयाल पटेल, गौरव मिश्रा एवं सभी भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे.
