मंत्री अकबर ने किया पोड़ी हनुमान गार्डन के सौदर्यीकरण का लोकार्पण.
कवर्धा/आकाशवाणी.इन
वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने जिले के दार्शनिक व आकर्षण केंद्र के रूप में पहचान रखने वाले ग्राम पंचायत पोड़ी के हनुमान गार्डन जीर्णोधार और विद्युतीकरण का लोकार्पण किया। जनपद सदस्य विजय सिंह ने मंत्री अकबर के समक्ष ग्राम पंचायत पोड़ी के हनुमान गार्डन जीर्णोधार और विद्युतीकरण कार्य की मांग की थी। जिस पर मंत्री अकबर ने पोड़ी क्षेत्र के नागरिकों के जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 6 लाख 28 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की थी।
मंत्री अकबर ने कहा की पोड़ी हनुमान गार्डन के सौंदर्यीकरण होने से नागरिकों को आकर्षित कर रही है। बच्चों से लेकर बड़े सभी यहां सुकून महसूस कर रहे हैं। बच्चों की जरूरतों को विशेष ध्यान रखा गया है, बच्चे यहां भरपूर मनोरंजन करेंगे। इस अवसर पर पीतांबर वर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी उपस्थित थे।
उन्होंने कहा की प्रकृति के साथ हमारे मन, ह्रदय और शरीर का मिलन पार्क या गार्डन में होता है। इस प्रकृति समन्वय के स्थान पर कुछ देर मात्र समय बिता कर हम स्वयं को उर्जावान, तेजस्वी और विचारों को सकारात्मक बना सकते हैं। गार्डन का नित्य सेवन हमारे जीवन को सुखद बना सकता है। उन्होंने बताया कि पोड़ी गार्डन वरिष्ठ नागरिकों के स्वस्थ जीवन व्यतीत करने में वरदान साबित होंगे। वह अपना खाली समय इस गार्डन में व्यतीत कर सकते हैं।
