Home कोरबा न्यूज़ बदला मौसम देखिये वीडियो: कोरबा मे अंधड़ के साथ बारिश और ओले...

बदला मौसम देखिये वीडियो: कोरबा मे अंधड़ के साथ बारिश और ओले बरसे…

16
0

आकाशवाणी.इन

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले गुरुवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली, गुरुवार की शाम तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले बरसे, मौसम बदलने से तापमान मे गिरावट आई है.

गुरुवार को दिन भर तेज गर्मी और उमस से लोग हलाकान परेशान रहे तो वहीं शाम होते ही तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने गर्मी से कुछ देर के लिए राहत दी, बारिश के साथ ओले (बर्फ) भी बरसने लगे, ओले से बचने के लिए राहगीरों और कामगारों को मशक्कत करनी पड़ी, बारिश के साथ ओले गिरने से किसानो की फसल को नुकसान पहुंचा तो वहीं मौसम मे बदलाव से बारिश के बाद उमस से आम जन जीवन पर भी असर पड़ेगा.