“सुशासन तिहार” के अंतर्गत प्राप्त जनशिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए कोरबा पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है.
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना हरदीबाजार, उरगा एवं करतला पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान कुल 61 लीटर कच्ची देशी महुआ शराब और उसके निर्माण में प्रयुक्त उपकरण के साथ एक मोटरसाइकिल जप्त की गई.
कोरबा पुलिस का यह अभियान “सुशासन तिहार” के उपरांत भी सतत रूप से जारी रहेगा, जिससे जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके एवं आमजन को सुरक्षित, न्यायसंगत तथा सुशासित वातावरण प्रदान किया जा सके.
👉थाना हरदीबाजार क्षेत्र: ग्राम रामपुर से प्राप्त जनशिकायतों पर की गई कार्यवाही
1. अपराध क्रमांक 59/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम
आरोपी: मोतीलाल मरावी, पिता – बोधन सिंह मरावी, उम्र – 50 वर्ष, निवासी – ग्राम रामपुर, थाना हरदीबाजार
2. अपराध क्रमांक 60/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम
आरोपी: रामलाल कुर्रे, पिता – उमेद राम कुर्रे, उम्र – 50 वर्ष, निवासी – ग्राम रामपुर, घुनघुट्टीपारा, थाना हरदीबाजार
3. अपराध क्रमांक 61/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम
आरोपीगण:
श्रवण कुमार मरकाम, पिता – शत्रुघ्न मरकाम, उम्र – 43 वर्ष, निवासी – ग्राम रामपुर, थाना हरदीबाजार