Home कोरबा न्यूज़ 25 से विद्यार्थियों की स्कूलों में छुट्टी, शिक्षकों का अभी स्पष्ट नहीं

25 से विद्यार्थियों की स्कूलों में छुट्टी, शिक्षकों का अभी स्पष्ट नहीं

17
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा/ जिले सहित पूरे राज्य के स्कूलों में 25 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। तेज गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया गया। हालांकि शिक्षकों की छुट्टी को लेकर स्थिति साफ नहीं है। शासन के आदेश की अलग-अलग व्याख्या की जा रही है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने छात्रों के लिए छुट्टी की घोषणा का स्वागत किया है। प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा और कोरबा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए यह निर्णय लिया। इससे बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी। एसोसिएशन ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि 1 मई से 15 जून तक शिक्षकों को किसी अन्य कार्यक या विभागीय ड्यूटी में न लगाया जाए। इससे शिक्षक शैक्षणिक कार्यों के साथ पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभा सकेंगे.