नई दिल्ली,10 मई 2025/ भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का सीधा असर अब हवाई यातायात पर भी दिखने लगा है। ड्रोन और मिसाइल हमलों के मद्देनज़र जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत 9 राज्यों के 32 हवाई अड्डों को सुरक्षा कारणों से 15 मई तक बंद कर दिया गया है। पहले ये एयरपोर्ट 10 मई तक बंद किए गए थे, लेकिन हालात को देखते हुए इस अवधि को 5 दिन और बढ़ा दिया गया है.
हर दिन 400 से ज्यादा उड़ानों पर असर
Air India, IndiGo, SpiceJet, Akasa Air, Air India Express समेत कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों की रोजाना 400 से अधिक उड़ानें प्रभावित होने की आशंका है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा पुनः निर्धारित करें और एयरलाइनों से ताजा जानकारी लें.
DGCA और एजेंसियों की सतर्क निगरानी
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अफवाहों से बचें और यात्रा के बारे में एयरलाइंस की आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करें। सरकार और सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं और स्थिति के अनुसार आगे के निर्णय लिए जाएंगे.
इन हवाई अड्डों पर पूरी तरह संचालन बंद:
सुरक्षा कारणों से निम्नलिखित 32 एयरपोर्ट्स पर उड़ान संचालन रोका गया है:
इनमें से अधिकांश एयरपोर्ट पाकिस्तान सीमा के नजदीक स्थित हैं और रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील माने जाते हैं।
यात्रियों के लिए सलाह:
अपनी बुकिंग रीशेड्यूल करें
संबंधित एयरलाइन से अपडेट प्राप्त करें
जरूरी न हो तो यात्रा टालें
अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें