Home छत्तीसगढ़ ASI गंगा प्रसाद जायसवाल बने SI, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने स्टार...

ASI गंगा प्रसाद जायसवाल बने SI, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने स्टार लगाकर दी पदोन्नति

8
0

आकाशवाणी.इन

सूरजपुर, 17 मई 2025/ बीते दिनो पुलिस मुख्यालय रायपुर के द्वारा एएसआई से एसआई पद पर पदोन्नति का आदेश जारी किया गया है जिसमें सूरजपुर जिले के एएसआई गंगा प्रसाद जायसवाल का नाम शामील है। मंगलवार, 13 मई 2025 को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने पदोन्नत हुए एएसआई गंगा प्रसाद जायसवाल के कंधों पर स्टार लगाकर पदोन्नति दी। उन्होंने पदोन्नत हुए एसआई के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि सेवा के अगले पड़ाव में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करें.

इस दौरान एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी, जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारीगण मौजूद रहे