Home छत्तीसगढ़ KORBA : रेतघाट में तहसीलदार की टीम ने मारा छापा, 2 ट्रैक्टर...

KORBA : रेतघाट में तहसीलदार की टीम ने मारा छापा, 2 ट्रैक्टर जब्त…

12
0

आकाशवाणी.इन

कार्रवाई से तस्करो में हड़कंप

कोरबा/ कोरबा जिला कलेक्टर द्वारा खनिज की अवैध खनन परिवहन पर रोक लगाने टास्क फोर्स को निर्देशित किया था जिसके बाद आज शुक्रवार अलसुबह तहसीलदार की टीम ने सीतामणी भिलाई खुर्द में छापा मार कार्यवाही करते हुए अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर जब्त किया गया है. इस कार्यवाही के बाद तस्करों में हड़कंप मच गया हैं.

अवैध खनन पर कलेक्टर के सख्ती के बाद कोरबा तहसीलदार की टीम ने अलसुबह 5 बजे सीतामणी के भिलाई खुर्द रेत घाट पर छापामार कार्यवाही करते हुए 2 ट्रैक्टर को जब्त किया है. ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी.