Home छत्तीसगढ़ CG NEWS : बिलासपुर में पत्रकार पर हमला: घर के बाहर शराब...

CG NEWS : बिलासपुर में पत्रकार पर हमला: घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर घटना को दिया अंजाम

10
0

आकाशवाणी.इन

बिलासपुर, 24 मई 2025/ बिलासपुर शहर में एक फोटो जर्नलिस्ट और उनके पिता पर हमले की घटना सामने आई है। आरोप है कि घर के बाहर शराब पी रहे युवकों को मना करना शेखर गुप्ता और उनके पिता अशोक गुप्ता को भारी पड़ गया। हमलावरों ने दोनों पर हमला करते हुए शेखर गुप्ता के गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया गया. घायल का इलाज जारी है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामला अत्यंत गंभीर है, मामले की जांच की जा रही है आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.