आकाशवाणी.इन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारा दैनिक जीवन ग्रहों की चाल से प्रभावित होता है, क्योंकि वे लगातार एक राशि से दूसरी राशि में अपनी स्थिति बदलते रहते हैं। यह बदलाव किसी के जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव ला सकता है। और ऐसी चीजों को पहले से जानने से आपको अनिश्चितताओं से खुद को बचाने में मदद मिलती है.
तो आज का राशिफल पढ़ना एक अच्छी आदत की तरह है, जिसे अपनाने पर विचार किया जा सकता है। क्योंकि यह आपके जीवन के परिणामों को बदलने में मदद करेगा। एस्ट्रोटॉक पर दैनिक राशिफल विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा तैयार किया जाता है और इस प्रकार यह बहुत ही व्यावहारिक है। दैनिक राशिफल न केवल आपको बताता है कि भविष्य में आपके लिए क्या आ रहा है। बल्कि आपको ऐसे उपाय भी देता है, जिन्हें आप किसी भी नकारात्मक चीज़ से निपटने के लिए अपना सकते हैं। आज का राशिफल उन तरीकों में से एक है, जो आपके जीवन को सही दिशा में ले जाने में आपकी मदद कर सकता है। इसलिए आपको अपना दैनिक राशिफल अवश्य पढ़ना चाहिए.
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके मन में काम को लेकर नये-नये विचार आएंगे, जिन्हें आप अपने व्यवसाय में लगाने की कोशिश करेंगे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपका कोई पारिवारिक मामला फिर से सिर उठाएगा, जो आपको टेंशन दे सकता है। आपको किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा.
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको कोई चोट-चपेट आदि लगने की संभावना है। आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल-मिलाप करने लेकर जा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिससे आपको खुशी होगी। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं, क्योंकि आपके विरोधी आपको धोखा दे सकते हैं.
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, लेकिन व्यवसाय में आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है, इसलिए आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। आपको यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने के लिए सोच विचार कर रहे हैं, तो आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है.
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। परिवार में बड़े बुजुर्गों की सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिसमें आप गिले शिकवे न उखाड़ें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा.
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने रुके हुए कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करनी होगी। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करा सकते हैं। बिजनेस में उतार-चढ़ाव आने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति काफी रुचि रहेगी। आपके मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे.
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। भाई-बहनों को आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप यदि किसी नए घर आदि की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधानी बरतनी होगी, इसलिए आप दवाइयां समय पर लें। पिताजी से आपका किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है.
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, वह अपनी मेहनत में और तेजी लाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई से संबंधित मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा नहीं तो बाद में समस्या आएगी.
वृश्चिक राशि
आज का दिन आप नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपको अपने शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। बिजनेस में यदि आपने किसी के साथ पार्टनरशिप की तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। आपको अपने घर परिवार के कामों को भी समय से निपटाने की कोशिश करें, नहीं तो माताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे.
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने पिताजी से संपत्ति को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी किसी पुरानी गलती से सबक ले, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, उन्हें इस महीने थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है.
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। व्यवसाय में आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपको किसी काम को लेकर जीवनसाथी से मदद लेनी पड़ सकती हैं। आप अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और धन को लेकर इस महीने आप थोड़ा परेशान रहेंगे, क्योंकि आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी की तलाश में भटक रहे लोगों को कोई नया अवसर हाथ लगेगा.
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके बिजनेस का कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप जल्दबाजी के कारण कामों में कोई गड़बड़ी भी कर सकते हैं। आप काफी व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों के लिए समय कम निकालेंगे, जिससे वह नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत पर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि उनकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है.





