आकाशवाणी.इन
नई दिल्ली, 06 जून 2025/ भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एमपीसी की बैठक के नतीजे (MPC Results) आ गए हैं और केंद्रीय बैंक ने एक बार फिर बड़ी राहत दी है. दरअसल, RBI ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती (Repo Rate Cut) की है और इसे 50 बेसिस पॉइंट घटा दिया है. इस ताजा कटौती के बाद अब रेपो रेट 6 फीसदी से नीचे 5.50% पर आ गया है. बता दें कि इससे पिछली दो एमपीसी बैठकों में भी ब्याज दरें 25-25 बेसिस पॉइंट घटाई गई थीं. बैंक लोन (Loan) लेने वाले ग्राहकों के लिए गुड न्यूज है, क्योंकि उनकी ईएमआई (EMI) अब और भी कम हो जाएगी.Repo Rate में बंपर कटौती 0.50% की कटौती के बारे में जानकारी शेयर करते हुए आरबीआई गनर्वर संजय मल्होत्रा ने बताया कि बैठक में SDF रेट 5.75% से घटाकर 5.25% किया गया है, जबकि MSF रेट को भी 6.25% से घटाकर 5.75% कर दिया गया है. उन्होंने ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बरकरार रहने की बात कहते हुए FY26 महंगाई अनुमान भी जाहिर किया और ये 3.7% रखा गया है. इससे पहले ये 4 फीसदी जताया गया था. इसके साथ ही RBI Governor ने बताया कि बैठक में कैश रिजर्व रेशियो (CRR) को भी 4 फीसदी से 100 बेसिस पॉइंट घटाकर 3 फीसदी करने का फैसला किया गया है.
#WATCH | RBI Governor Sanjay Malhotra says, "… The MPC decided to reduce the policy Repo Rate under the liquidity adjustment facility by 50 basis points to 5.5%. This will be with immediate effect. Consequently, the Standing Deposit Facility (STF) Rate shall stand adjusted to… pic.twitter.com/siUUlBmcrG
— ANI (@ANI) June 6, 2025






