कोरबा, 07 जून 2025/ भाजपा की नफरत में डूबी बयानबाजी, भारत के सामाजिक ताने – बाने के लिए एक गंभीर खतरा है । इस नफरत का एकमात्र विकल्प हमारे सविंधान मे निहित संदेश है । यह एक ऐसा विचार है जो भारत के नागरिकों को परस्पर सम्मान, प्रेम और सबके सम्मिलित उत्थान के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता के आधार पर एकबद्ध करता है.
उक्त कथन सांसद ज्योत्सना महंत ने सुभाष चैक पर आयोजित विधानसभा स्तरीय सविंधान बचाओ आमसभा को संबोधित करते हुए कहा। सांसद महंत ने आगे कहा कि भारत में दो विचारधाराएं है, एक जो सविंधान की रक्षा करती है तथा समानता और एकता की बात करती है और दूसरी विचारधारा सविंधान खतम करने वालों की है.
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सविंधान की रक्षा करते रहेंगे। यह सविंधान डाॅ.अंबेडकर, महात्मा गांधी और देश के हर नागरिक का सविंधान है, इसलिए हम सबको इसकी रक्षा करनी चाहिए। किसी भी हालात में हमें, हमारे सविंधान को नष्ट नहीं करने देंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में डाॅ.भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस के प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें नमन किया गया.
जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नत्थुलाल यादव ने कहा कि भाजपा भारत में धर्म, भाषा और जाति के नाम पर नफरत फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस इस नफरत के खिलाफत करते रहेगा.
जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चैहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से भारत को एकजूट रखने की कोशिश की है। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी देश को एकजूट रखने के लिए अंतिम सांस तक कार्य करते रहे और शहीद हुए.
पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि देश की संपत्ति को केन्द्र सरकार द्वारा लगातार बेचा जा रहा है। रेल्वे स्टेशनों पर वेटिंग हाॅल में प्रति घण्टे के दर से किराया देना पड़ रहा है.
प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में जो सरकार चल रही है वह सविंधान को तोड़ने और बदलने का असफल प्रयास कर रही है उनका यह प्रयास कभी भी सफल नहीं होगा.
श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि जिस तरह से केन्द्र की भाजपा सरकार सविंधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है वह चिंता का विषय है। सविंधान से हम सबको अधिकार मिले हैं। केन्द्र सरकार तमाम जांच एजेंसी को अपना एजेंट बनाकर विपक्ष को परेशान करने में लगी है। यह विषय भी सविंधान के नियमों के विरूद्ध है.