Home छत्तीसगढ़ KORBA : योगेंद्र सोनकर बनाए गए शिक्षा विभाग के लिए सासंद प्रतिनिधि 

KORBA : योगेंद्र सोनकर बनाए गए शिक्षा विभाग के लिए सासंद प्रतिनिधि 

14
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 08 जून 2025/ कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने योगेंद्र सोनकर को शिक्षा विभाग के लिए अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। यह नियुक्ति न केवल संगठनात्मक दृष्टिकोण से अहम मानी जा रही है, बल्कि इससे ग्रामीण अंचलों के शिक्षा में सुधार और ग्रामीणों के समस्याओं से सीधा संवाद को गति मिलने की उम्मीद है। योगेंद्र सोनकर लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। वे क्षेत्र की सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में निरंतर भागीदारी निभाते आए हैं। चाहे वह स्थानीय समस्याओं का समाधान हो या संगठन को मजबूती देना, हर मोर्चे पर उनकी भूमिका सराहनीय रही है। सांसद महंत के इस फैसले का स्वागत करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने योगेंद्र सोनकर को बधाइयाँ और शुभकामनाएं दी हैं। संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीद जताई है की श्री सोनकर की यह भूमिका कांग्रेस के जनसंपर्क और विकास कार्यों को नई दिशा देगी.

ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा लिया गया निर्णय यह दर्शाता है कि वे क्षेत्र के सशक्त, समर्पित और जनसेवाभावी कार्यकर्ताओं को आगे लाकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में गंभीर हैं.