आकाशवाणी.इन
समाज के वरिष्ठ जनों ने कहा अच्छे कार्यों से समाज की छवि अच्छी ही बनती हैं
कोरबा, 09 जून 2025/ सूत सारथी समाज का दो दिवसीय कार्यक्रम बिलासपुर में आयोजित हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य एवं अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में स्व जाति बन्धु शामिल हुए, जिसमें युवक युवती परिचय के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन हुआ, समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया, इसी कड़ी में कोरबा जिले के जितेंद्र सारथी का भी भव्य सम्मान किया गया, श्री सारथी हजारों की संख्या में प्रति वर्ष बेजुबान जानवरों के साथ जहरीले सांपों को बचाने का कार्य करते हैं.
सूत सारथी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सरोज सारथी ने कहा जितेंद्र सारथी हमारे समाज का गौरव है, आज उनके उत्कृट कार्य से हमारे समाज की अच्छी छवि बनी साथ ही अपनी जान में खेलकर पर्यावरण के साथ हजारों सांपों का जीवन बचाने का उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं.