आकाशवाणी.इन
रायपुर, 10 जून 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह ने सुकमा में हुए आईईडी विस्फोट में अपनी जान गंवाने वाले सुकमा एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे को श्रद्धांजलि दी.
कोंटा में हुए नक्सली आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश राव गिरपूंजे की अंतिम यात्रा रायपुर कुशालपुर स्थित निज निवास से निकली। “जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा” के नारों” के साथ उनकी यात्रा में कलेक्टर, निगम आयुक्त, सीईओ जिला पंचायत सहित जिला अधिकारी, परिवारजन तथा बड़ी संख्या में जनसमूह शामिल.
#WATCH रायपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह ने सुकमा में हुए आईईडी विस्फोट में अपनी जान गंवाने वाले सुकमा एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे को श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/SyFukdnd4k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2025








