Home राष्ट्रीय न्यूज़ PM किसान योजना : जून में इस तारीख को आ सकती है...

PM किसान योजना : जून में इस तारीख को आ सकती है अगली किस्त की राशि…

7
0

आकाशवाणी.इन

देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस योजना के तहत सरकार हर चार महीने में किसानों के खाते में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के ज़रिए ₹2,000 की आर्थिक सहायता भेजती है. अब तक 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, और अगली किस्त को लेकर अटकलें तेज़ हैं.

20वीं किस्त कब तक आ सकती है?
योजना के पैटर्न और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20वीं किस्त जून 2025 के तीसरे सप्ताह, यानी 20 जून के आसपास आ सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है.

गौरतलब है कि 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से लॉन्च किया था. इस दौरान लगभग 9.8 करोड़ किसानों को ₹22,000 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई थी.

किन कारणों से अटक सकती है आपकी किस्त?
अगर आप पात्र किसान हैं, लेकिन पिछली किस्त नहीं आई है या अगली किस्त मिलने को लेकर संदेह है, तो इन पांच कारणों की जाँच करें.

1. अधूरी ई-केवाईसी (e-KYC)
PM-KISAN योजना के तहत ई-केवाईसी अब अनिवार्य है. अगर आपने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो अगली किस्त रोक दी जाएगी. ई-केवाईसी आप pmkisan.gov.in वेबसाइट या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर कर सकते हैं.

2. बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है
अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या आधार संख्या में कोई त्रुटि है, तो राशि आपके खाते में नहीं आएगी. आधार और बैंक डिटेल्स को अपडेट कराना जरूरी है.

3. भूमि सत्यापन लंबित है
कई राज्यों में भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन अभी लंबित है. यह प्रक्रिया पूरी न होने पर भी किस्त अटक सकती है. अपने पटवारी या CSC केंद्र से भूमि सत्यापन करवा लें.

4. किसान रजिस्ट्री में नाम नहीं है
नए नियमों के तहत कुछ राज्यों में किसान रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है. यदि आपने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, तो आपको किस्त नहीं मिलेगी.

5. अधूरी या गलत जानकारी
बैंक खाता संख्या, IFSC कोड, आधार नंबर या भूमि दस्तावेजों में कोई गलती होने पर आवेदन अस्वीकृत हो सकता है. साथ ही, अगर आप योजना की पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करते (जैसे कि आयकरदाता हैं या सरकारी कर्मचारी हैं), तो आपको योजना से बाहर कर दिया जाएगा.

क्या करें पात्र किसान?
अगर आप PM-KISAN योजना के लाभार्थी बनना चाहते हैं तो नीचे दिए गए काम अभी पूरे करें.

e-KYC प्रक्रिया तुरंत पूरी करें
आधार और बैंक खाता लिंकिंग की पुष्टि करें
भूमि रिकॉर्ड अपडेट करवा लें
किसान रजिस्ट्रेशन (जहां ज़रूरी है) पूरा करें
सही मोबाइल नंबर दर्ज करें ताकि SMS अलर्ट मिलते रहें.