Home छत्तीसगढ़ टीपी नगर में दुकानों के सामने से हटवाया गया अतिक्रमण, आगे भी...

टीपी नगर में दुकानों के सामने से हटवाया गया अतिक्रमण, आगे भी जारी रहेगा कार्रवाई…

14
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा , 16 जून 2025/ शहर का हृदय स्थल टीपी नगर मार्ग के आसपास व्यापारियों द्वारा दुकानों के सामने सड़क तक होर्डिंग और सामान रखने के कारण यातायात बाधित होती है, इसके साथ ही जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है. यातायात नियमों का पालन करने समझाइश देते हुए सड़क किनारे तक रखे गए समान को हटाया गया. एएसआई मनोज राठौर के साथ यातायात पुलिस और नगर निगम के इंजीनियर गोयल के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने कार्रवाई की। इस दौरान सड़क पर रखे गए समान और होर्डिंग को हटवाया। एएसआई मनोज राठौर ने बताया यातायात सुचारू रूप से चले इसके लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.