Home छत्तीसगढ़ गुप्त नवरात्रि : आज से 4 जुलाई तक होगी साधना

गुप्त नवरात्रि : आज से 4 जुलाई तक होगी साधना

19
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 26 जून 2025/  प्रति वर्ष दो मुख्य नवरात्र मनाए जाते हैं जबकि दो गुप्त नवरात्र भी होते हैं। आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्र की शुरुआत आज 26 जून से हो गई है। राहु केतु के प्रभाव को दूर करने के लिए इस अवधि में साधना का विशेष महत्व है। चैत्र और आश्विन मास में नवरात्र पर्व के दौरान बड़े आयोजन की परंपरा निभाई जाती है। जबकि गुप्त नवरात्र में साधक और पुरोहित दैवीय अनुष्ठान व साधना किया करते हैं.

आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू गुप्त नवरात्र के अंतर्गत 9 दिनों तक माता दुर्गा की 10 महाविद्याओं- काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की साधना होगी। तंत्र, मंत्र और सिद्धियां प्राप्त करने के लिए गुप्त नवरात्रि को बेहद शुभ माना जाता है। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसे नियम भी हैं जिनका पालन करना बेहद आवश्यक होता है.