आकाशवाणी.इन
कल 27 जून को कोरबा के दादारखुर्द रथ यात्रा में मंत्री श्री देवांगन होंगे शामिल, लेंगे आशीर्वाद
कोरबा, 26 जून 2025/ नगर विधायक, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की शांति ,सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मंत्री श्री देवांगन शुक्रवार को इस पावन पर्व के अवसर पर कोरबा दादर खुर्द व कई स्थानों पर रथयात्रा में शामिल होकर पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ करेंगे.






