Home छत्तीसगढ़ KORBA BREAKING : छात्रों से भरी स्कूल बस CSEB के खोदे गए...

KORBA BREAKING : छात्रों से भरी स्कूल बस CSEB के खोदे गए गड्ढे मे धँसा, बाल बाल बचे छात्र…

26
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 27 जून 2025/ छात्रों को लेकर स्कूल जा रही एक निजी स्कूल बस का पहिया cesb द्वारा खोदे गए गड्ढे मे धँस गया, चालक की सूझबुझ्ब से बस मे सवार सभी छात्र सकुशल हैं.

जानकारी के अनुसार रोज की तरह डीडीएम पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक CG 12 BK 8878 छात्रों को लेने cseb पश्चिम कॉलोनी पहुंची थी, छात्रों को लेकर जाते समय कॉलोनी की सड़क किनारे वॉटर सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाने सिविल विभाग ने, सड़क काटकर गड्ढे खोदे और पाइप लाइन बिछाने के बाद गद्धों को मजबूती से पाटने के बजाय हल्की मिट्टी से गड्ढों को भर कर खानापूर्ति कर दिया गया, वही हल्की मिट्टी बारिश की वजह से ढीली पढ़ गई, सड़क को मजबूती से नही पाटा गया, डामर वाली सड़क मे मिट्टी भरना सिविल विभाग की घोर लापरवाही को उजागर करता है,

हल्की मिट्टी से काटे गए सड़क के गड्ढों को भरकर लोगों के लिए दुर्घटना का रास्ता बना दिया है, आज जिस तरह छात्रों से भरी स्कूल बस दुर्घटना ग्रस्त हुआ बहुत चिंता जनक है, इस घटना के बाद cseb प्रबंधन और सिविल विभाग के अधिकारीयों सबक लेकर कॉलोनी मे खोदे गए सभी गद्धों को मजबूती से पाटना चाहिए जिससे घटना रुक सके.

लापरवाह है सिविल विभाग और cseb प्रबंधन 

Cseb पश्चिम मे सिविल विभाग और प्रबंधन की लापरवाही साफ नज़र आती है, कॉलोनी से लेकर प्लांट मार्ग तक गद्धो मे सड़क आपको नजर आयेगी, जगह जगह बारिश तूफान से पेड़ गिरे नज़र आयेंगे, यहाँ तो हद की भी हद दिखाई देगी, ऐसा इसलिए की वर्षो पहले बारिश तूफान से गिरे पेड़ को हटाया नही जाता, सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती है, सीवर लाइन का कार्य पूरा नही होने से कर्मचारी परेशान रहते हैं,