Home छत्तीसगढ़ सरकार पहले स्कूल खोलती थी अब शराब दुकान : पूर्व मंत्री अमरजीत...

सरकार पहले स्कूल खोलती थी अब शराब दुकान : पूर्व मंत्री अमरजीत भगत

14
0

आकाशवाणी.इन

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, सांसद ज्योत्सना महंत, और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस मे कहा. 

कोरबा, 03 जुलाई 2025/ पहले प्रदेश में रही कांग्रेस की सरकार हर गरीब को बेहतर शिक्षा देने कटिबद्ध थी। इसके कारण पहुंच विहीन गांवों तक स्कूल खोलती रही है। युवाओं को रोजगार देने शिक्षकों की भर्ती कर रही थी। वर्तमान मे प्रदेश में की सरकार स्कूलों को बंद कर उनके स्थान पर जगह-जगह शराब की दुकानें खोल रही है। यह सभ्य समाज के लिए उचित नहीं है.

यह बात बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कही। उन्होंने आगे कहा कि 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कार्यक्रम आयोजित है। इसमें प्रदेश भर से युवा, किसान, कांग्रेस के वरिष्ठ कनिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसमें प्रदेश सरकार की नाकामियों पर चर्चा के साथ रणनीति बनाई जाएगी। भगत ने कहा कि आज प्रदेश की सरकार की विफलता किसी से छिपी नहीं है। स्कलों को बंद किया जा रहा है और शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। किसानों को खेती के लिए सीजन में खाद व बीज तक नहीं मिल रहे हैं। लोगों को सामाजिक न्याय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में हमें युवाओं के साथ खड़ा रहना होगा। सरकार की जनविरोधी कार्य प्रणाली से ऐसा लग रहा है, जैसे डबल इंजन की सरकार का इंजन धुआं फेंकने लगा है। पूर्व मंत्री भगत ने कहा कि जंगल कट रहे हैं। सरगुजा से लेकर बस्तर तक के जंगल को उजाड़ा जा रहा है। चर्चा के दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान व शहर अध्यक्ष नत्थूलाल यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.