Home छत्तीसगढ़ सावन माह करीब आते ही रोज़ निकलने लगे नाग, बेडरूम में निकला...

सावन माह करीब आते ही रोज़ निकलने लगे नाग, बेडरूम में निकला दो बेबी कोबरा, टीम ने किया रेस्क्यु

20
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 06 जुलाई 2025/ जिले में लगातार तेज बारिश का सिलसिला जारी है, हर तरफ पानी ही पानी वहीं अब सावन माह भी करीब आ गया है और ऐसे मे प्रतिदिन नाग सांप अपने घरों से निकालकर इंसानो के घरों तक पहुंचने लगे हैं.

जानकारों के अनुसार बादल गरजने से सांपो के अंडों से सपोले बाहर निकलते हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला रामनगर का जहां ललित साहू का परिवार निवासरत है उनके घर के बेडरूम में कही से दो बेबी कोबरा घुस कर एक़ किनारे बैठ गए थे, जैसे ही घर वालों की नज़र कोबरा के सपोलों पर पड़ी तो लोग डर से कांप उठे, जिसके फौरन बाद इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर) के जितेंद्र सारथी को दिया गया फिर वहां टीम के सदस्य राजू बर्मन को भेजा गया और बेबी कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यु किया गया. साथ ही यह भी बताया गया कि आसपास ही फीमेल कोबरा ने कही अंडे दिए होंगे जो विकसित होने के पश्चात अब अंडों से सपोले बाहर निकलने लगे हैं, इसलिए थोड़ा सावधान रहने की ज्यादा जरूरत हैं, इसके बाद बेबी कोबरा को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया.

जितेंद्र सारथी ने बताया इस वर्ष यह बेबी कोबरा का पहला रेस्क्यु था और अब लगातार सभी अलग अलग प्रजाति के सांपों के सपोले मिलेंगे, बड़े सांपों को रेस्क्यु से जितनी सावधानी बरतनी चाहिए उससे कही ज्यादा इनके सपोलों को रेस्क्यु करते समय बरतना चाहिए, सपोले बेहद ही आक्रामक होते हैं और डर के कारण बाइट के समय पूरा जहर शरीर में छोड़ देते हैं, इस लिहाज से इनसे ज्यादा खतरा बना रहता है.

वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर)
हेल्प लाइन नंबर
8817534455,7999622151