सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि आपका डूबा धन आपको मिल सकता है। किसी छोड़ी गई नौकरी का ऑफर आने की संभावना है, लेकिन फिलहाल पुरानी में ही टिके रहें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने न दें और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन काफी खुश रहेगा, लेकिन आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की अच्छी पैठ रहेगी.
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जो लोग ऑनलाइन कार्य करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं, लेकिन आप अपने खर्चों को लेकर योजना बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आप अपने कर्जों को भी काफी हद तक उतारने की कोशिश में लगे रहेंगे.
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कामों से प्रसन्न होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने लिए कुछ नए कपड़े, लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से आपको बचना होगा, नहीं तो इससे आपका खर्चा बढ़ सकता है.
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिस कारण आप किसी प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, वह आपको वापस मिल सकता है और आप मनचाहे खर्च भी करेंगे, जिससे आप जीवनसाथी के लिए भी कोई महंगा गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक मामलों में वरिष्ठ सदस्यों से राय लेनी होगी, तभी आप आगे बढ़ें तो बेहतर रहेगा.
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो वह उनके लिए अच्छी रहेगी। आपको भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। आपको किसी अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपकी कुछ खास लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो बिजनेस में आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से आपको टेंशन भी भरपूर रहेगी.
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। जीवनसाथी को भी प्रमोशन मिलने की संभावना है। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन बेहतर रहेगा। आप संतान के करियर को लेकर कोई डिसीजन भी ले सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपके घर से पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा.
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए धन को लेकर थोड़ा सावधानी बरतने के लिए रहेगा। किसी कानूनी मामले में आप लापरवाही बिल्कुल न करें। आपका कोई काम समय से पूरा न होने से समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको कहीं इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करना होगा। आप किसी एक्सपर्ट की राय लेकर काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान दें। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है.
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा, क्योंकि आपके विरोधी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। नौकरी में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आप किसी से कोई बात बहुत ही तोलमोल कर बोले। अच्छे भोजन का आप आनंद लेंगे, लेकिन आपको अपनी पेट संबंधित समस्याओं पर भी थोड़ा ध्यान देना होगा.