Home छत्तीसगढ़ KORBA POLICE : पहाड़ पर टेंट लगाकर जुआ खेल रहे 15 लोगों...

KORBA POLICE : पहाड़ पर टेंट लगाकर जुआ खेल रहे 15 लोगों को किया गिरफ्तार, एक लाख रुपये के साथ 17 बाइक जप्त

19
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 15 जुलाई 2025/ कटघोरा थाना क्षेत्र में पहाड़ के ऊपर टेंट लगाकर जुआरी जुआ खेल रहे थे। इन जुआरियों में कटघोरा के अलावा पाली, कोरबा, रतनपुर और बिलासपुर से आए लोग भी शामिल थे। जुआरी अपने साथ शराब, पानी पाउच और नाश्ता लेकर पहुँचे थे.

जानकारी के अनुसार प्रत्येक जुआरी लगभग 6 से 7 हजार रुपए लेकर जुआ खेल रहे थे। पहाड़ की ऊंचाई और जंगली जानवरों के खतरे के बीच बड़ी रकम जितने के लिए यहां लंबे समय से जुए का अवैध धंधा चल रहा था। पहाड़ पर रेड मारते हुए पुलिस ने जुआ खेल रहे 15 लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने मौके से नकद एक लाख रुपए से अधिक रकम और 17 बाइक के साथ एक कार जब्त की है। पुलिस अधीक्षक की टास्क टीम और थाना प्रभारी कटघोरा धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई.