Home छत्तीसगढ़ KORBA : पूर्वजों की याद मे नेम प्लेट के साथ रोपे नीम...

KORBA : पूर्वजों की याद मे नेम प्लेट के साथ रोपे नीम के 108 पौधे, नीम बाड़ा मे मिलेगा हर पल सुकून का एहसास…

19
0

आकाशवाणी.इन

खाली जमीन में 108 नीम के पौधों का रोपण, अब पेड़ बनने तक देखभाल करेंगे

कोरबा, जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में सीतामणी स्थित गौमाता चौक के पास एक एकड़ खाली जमीन पर पौधरोपण किया गया। इस अभियान में लोगों ने अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधे लगाए और प्रत्येक पौधे के सामने उनके नाम की नेम प्लेट लगाई गई। कुल 108 नीम के पौधे रोपे गए, इन पौधों के पेड़ बनने तक करेंगे देखभाल.

पौधारोपण का उद्देश्य न केवल धरती को हरा-भरा बनाना था, बल्कि पूर्वजों को सम्मान देना भी था। इस पहल में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और अपने पूर्वजों की याद में पौधे लगाने पहुंचे। कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, निगमायुक्त आशुतोष पांडेय और निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने भाग लिया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने का संदेश दिया और भावी पीढ़ी को बेहतर जीवन देने के लिए हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल, जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा के अध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री नरेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओमी रामानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरपी तिवारी, पारस जैन, राजेश बगड़िया, मनीष अग्रवाल दर्री, राजीव गुप्ता, आकाश सिंघानिया, प्रकाश कोचर, प्रिंस जैन, विनोद सिन्हा, सतेन्द्र पुरी, महेंद्र चोपड़ा, महेंद्र बोहरा, राजेश अग्रवाल, संजय सिंह, अप्पा राव, गुड्डू साहू समेत अन्य लोग उपस्थित थे.