Home छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य के लिए कोरबा को मिली बड़ी सौगात – एमजेएम हॉस्पिटल का...

स्वास्थ्य के लिए कोरबा को मिली बड़ी सौगात – एमजेएम हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ 20 जुलाई को…

25
0

आकाशवाणी.इन

20 जुलाई को उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे उद्घाटन, कोरबा को मिलेगा अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

कोरबा। शहर की जनता को अब इलाज के लिए रायपुर या बिलासपुर नहीं जाना पड़ेगा। आज 20 जुलाई 2025 को कोरबा को एक ऐतिहासिक स्वास्थ्य सेवा मिलने जा रही है – मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम) हॉस्पिटल का शुभारंभ होने जा रहा है। यह शहर का पहला अत्याधुनिक, किफायती और एम्स सरीखा मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल होगा.

शुभारंभ समारोह पूज्य गुरुमाता 105 आर्यिका श्री अखंडमती माताजी एवं अभेदमती माताजी के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव। समारोह की अध्यक्षता वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत उपस्थित रहेंगी.

कार्यक्रम का आयोजन नया बस स्टैंड, विशाल मेगामार्ट के सामने, कोरबा स्थित हॉस्पिटल परिसर में दोपहर 2 बजे से किया गया है।
इस शुभ अवसर पर डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन, डॉ. आकांक्षा जैन, डॉ. निखिल जैन व डॉ. शेफाली जैन ने समस्त नगरवासियों को स्नेह आमंत्रण प्रेषित किया है.


स्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी पहल – डॉ. प्रिंस जैन

डॉ. प्रिंस जैन ने जानकारी दी कि मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल (MJM) कोरबा की स्वास्थ्य सेवाओं में एक ऐतिहासिक क्रांति लाएगा। वर्षों से यहां के लोग एक ऐसे अस्पताल की प्रतीक्षा कर रहे थे, जो उच्च गुणवत्ता और कम खर्च के साथ इलाज की सुविधा दे सके। अब यह सपना साकार हो रहा है.

अब रायपुर-बिलासपुर जाना नहीं पड़ेगा

MJM हॉस्पिटल की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह रायपुर जैसी आधुनिक सुविधाएं कोरबा में ही आधे से भी कम खर्च पर मुहैया कराएगा।
हॉस्पिटल में निम्नलिखित अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी—

🔹 100 बेड की क्षमता
🔹 22 बेड आईसीयू व 5 बेड एनआईसीयू
🔹 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर
🔹 24×7 इमरजेंसी सेवा
🔹 सोनोग्राफी, एक्स-रे, सीटी स्कैन
🔹 अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब


कोरबा की जनता को समर्पित स्वास्थ्य मिशन

✅ 24×7 इलाज की सुविधा
✅ सामान्य एवं ऑपरेशन डिलीवरी सेवाएं
✅ महिला स्वास्थ्य सेवाएं
✅ इको, टीएमटी, हार्ट अटैक यूनिट
✅ फिजियोथेरेपी
✅ फार्मेसी
✅ कार्डियक एम्बुलेंस
✅ प्राइवेट एवं सेमी-प्राइवेट रूम्स


MJM हॉस्पिटल सिर्फ एक चिकित्सा केंद्र नहीं, बल्कि कोरबा के लिए नई स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत है। अब हर नागरिक को बेहतर इलाज, सुलभ सुविधा और सांत्वना एक ही छत के नीचे मिलेगी.