आकाशवाणी.इन
कोरबा, 19 जुलाई 2025/ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व फेडरेशन 01 के प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्री आर के पटेल का शनिवार की शाम रायपुर स्थित निवास मे दुखद निधन हो गया, श्री पटेल कुछ वर्ष पूर्ण ही सीएसईबी पश्चिम पावर संयंत्र से सेवानिवृत हुए थे, श्री पटेल सेवाभावी, मृदुभाषी, होने के साथ ही हर वर्ग के लोगों की मदद करने तत्पर रहते थे, उनके निधन से शुभ चिंतको सहित पूरे जिले मे शोक की लहर छा गई है. श्री पटेल अपने पीछे चार बेटे तीन बेटियों सहित नाती पोतों से भरा पुरा परिवार छोड़ गए, उनके निधन पर जिले के कांग्रेस नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है. फेडरेशन 01 के पूर्व प्रांतीय संगठन प्रभारी असंगठित छेत्र बीसी नामदेव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

आकाशवाणी.इन न्यूज़ परिवार श्री पटेल की आत्म शांति और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है.
🌹🙏ॐ शांति शांति शांति. 🙏🌹

पूर्व मेयर के साथ बांया साइड मे खड़े श्री आर के पटेल