आकाशवाणी.इन
कोरबा, 20 जुलाई 2025/ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के नेतृत्व में 22 जुलाई, 2025 दिन मंगलवार को प्रातः 11.30 से दोपहर 2.00 बजे तक कटघोरा चौक पर आर्थिक नाकेबंदी व चक्काजाम किया जायेगा.
कार्यक्रम में सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूल सिंह राठिया, पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा व पुरुषोत्तम कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे.
उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय मनोज चौहान एवं नत्थूलाल यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण सन्तोष राठौर, दुष्यंत शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, बसंत चन्द्रा, अजीत दास महंत, यशवंत लाल, अशमेर सिंह पोर्ते, दौलत राम राठिया, गोरेलाल यादव, दिलीप सिंह, हरकुवर बिंझवार, बच्चन साय कोराम, पुष्पेन्द्र शुक्ला एवं राजीव लखन पाल ने जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, पार्षद प्रतयाशीगण सहित कांग्रेस विभाग के समस्त प्रकोष्ठ, मोर्चा संगठन, कोरबा जिले के समस्त जोन, वार्ड, बूथ कमेटी के सभी कांग्रेस जनों को समय पर पहुंचने आग्रह किया है.