आकाशवाणी.इन
कांकेर, 26 जुलाई 2025/ जिले के चारामा नगर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में सावन महीने के दूसरे सोमवार को एक अद्भुत घटना देखने को मिली। जगह जगह घूमकर सांपों का प्रदर्शन करने के बाद मंदिर में आराम करने आए एक सपेरे के पिटारे से निकलकर सांप सीधे जाकर शिवलिंग से लिपट गया.
मंदीर मे आराम कर रहे सपेरा से भक्तों ने सांप देखने की इच्छा जताई तो सपेरे ने पिटारे का ढक्कन खोला और सांप रेंगते हुए सीधे शिवलिंग के उपर चढ़कर लिपट गया। इस दृश्य को देखने के लिए तुरंत लोगों की भीड़ जमा हो गई। सांप लगभग 15 से 20 मिनट तक शिवलिंग से लिपटा रहा। इस दौरान मंदिर में पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। कुछ भक्त डरे हुए थे जबकि अन्य इसे भगवान की लीला मानकर पूजा करते रहे.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाद में पूजा-अर्चन में बाधा न हो, इसलिए सपेरे ने सांप को शिवलिंग से उतारकर वापस पिटारे में रख दिया.